सैदपुर: स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के लिए तैयार करेंगी यूनिफॉर्म, विभाग ने दिया निर्देश
देवकली ब्लॉक परिसर में बुधवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ब्लॉक क्षेत्र के सभी शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार की गई ड्रेस के वितरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।