सादाबाद: नगर पंचायत सभागार में एसडीएम मनीष चौधरी ने मनोनीत सभासदों को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
सादाबाद नगर पंचायत में तीन सभासदों को मनोनीत किया गया है जिनको नगर पंचायत सभागार में एसडीएम मनीष चौधरी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष, सादाबाद विधायक और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनके द्वारा तीनों सभासदों को शुभकामनाएं देने के साथ हीआपस में मिलजुल कर नगर की समस्याओं का समाधान करने के लिए कहा गया है।