मुसाबनी: मुसाबनी के साउथ सुरदा में जंगल में भीषण आग, ग्रामीणों में दहशत
मुसाबनी प्रखंड की फारेस्ट ब्लॉक पंचायत अंतर्गत साउथ सुरदा गांव के समीप बुधवार देर शाम जंगल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज़ी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। आग धीरे-धीरे गांव की ओर बढ़ने लगी, जिससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई। संभावित खतरे को देखते हुए ग्रामीण काफी सहम गए और तुरंत इसकी सूचना मुसाबनी थाना को दी।