तमाड़ 1: ग्राम लुंग्टू में लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान दिवस मनाने का संकल्प लिया
तमाड़ प्रखंड अंतर्गत ग्राम लुंग्टू में आज रविवार को शाम 4:00 बजे ग्रामीणों ने बैठक कर 9 जून 2025 को उलगुलान के महानायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 125 वें बलिदान दिवस को मनाने का ग्रामीणों ने संकल्प लिया । बैठक के दौरान भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर चर्चा की गई और उनके बताए हुए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया गया । मौके पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद