लखीमपुर: मैलानी में पैसे डबल करने के नाम पर 6 महिलाओं से एक महिला ने ठगे ₹130000 पीड़ित महिलाएं पहुंची पुलिस अधीक्षक कार्यालय
मैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मैलानी कस्बे की 6 महिलाओं बच्ची देवी, सुनीता, गायत्री,पूजा देवी,लक्ष्मी देवी,फुल कली ने कस्बे की ही एक महिला अनीता देवी पर एक कंपनी में पैसे डबल करने के नाम पर 130000 रुपए ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं ने आज पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देखकर कार्रवाई की मांग की है।