कोरांव: नगर पंचायत कोरांव के गोविंद नगर मोहल्ले में घर के अंदर फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
नगर पंचायत कोरांव के गोविंद नगर मोहल्ले में शनिवार सुबह एक युवक का शव उसके घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अजय गुप्ता पुत्र अगमलाल गुप्ता के रूप में हुई है। बताया गया कि शुक्रवार शाम को उनके घर कुछ रिश्तेदार थे।