चूरू: गांव घांघू में रंजिश के चलते एक व्यक्ति से मारपीट व जान से मारने की धमकी, सदर थाना में मुकदमा दर्ज
Churu, Churu | Oct 12, 2025 चूरू के सदर थाना क्षेत्र के गांव घांघू में रंजिश के चलते एक व्यक्ति से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना एएसआई गिरधारी लाल सैनी ने बताया कि गांव घांघू के जाफर खां ने रिपोर्ट दी है।