चूरू: राजकीय बागला स्कूल में इंस्पायर अवॉर्ड प्रदर्शनी में 266 स्टूडेंट्स ने भाग लिया, 8 मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित हुए
Churu, Churu | Oct 11, 2025 चूरू के पीएमश्री गर्वमेंट बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय जिला स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड साइंस प्रदर्शनी का समापन हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सूर्यकांत शर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिलेभर के विद्यार्थियों ने विज्ञान, तकनीक और नवाचार पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए।