चूरू: एसपी जय यादव ने जिले में 8 एसआई का किया तबादला, किशनाराम को चूरू कोतवाली में लगाया
Churu, Churu | Oct 12, 2025 चूरू एसपी जय यादव ने जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं कार्य प्रणाली में तेजी लाने के उद्देश्य से आठ पुलिस उप निरीक्षकों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन आदेश जारी किया है। इनमें दो महिला उप निरीक्षक भी शामिल हैं। रविवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी के मुताबिक एसपी जय यादव द्वारा जारी आदेशानुसार एसआई किशनाराम को चूरू कोतवाली में लगाया गया है।