चूरू: जयपुर के एसएमएस अस्पताल में आग के बाद चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में अलर्ट, फायर सेफ्टी पर दिए गए सख्त निर्देश
Churu, Churu | Oct 11, 2025 जयपुर के एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में हुई आग लगने की घटना के बाद चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। शनिवार को अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी एवं फायर सेफ्टी इंचार्ज व उप अधीक्षक डॉ. इदरीस खान ने डॉक्टरों व नर्सिंग अधीक्षकों की बैठक लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।