चूरू: दूधवाखारा में ईंट भट्टों पर धोखाधड़ी व अपहरण कर जान से मारने के प्रयास के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
Churu, Churu | Oct 11, 2025 चूरू की दूधवाखारा पुलिस ने शनिवार को ईंट भट्टों पर रूपयों की धोखाधड़ी व अपहरण कर जान से मारने के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी भी जब्त की है। अपहरण व जान से मारने के प्रयास की यह घटना दूधवाखारा के एनएच 52 पर हुई थी।