गुन्नौर: धनारी थाना पुलिस ने आत्मदाह प्रकरण में चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया
धनारी थाना क्षेत्र के गांव बगढेर निवासी मोरध्वज ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे धनारी थाने में खुद के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी । पुलिसकर्मियों ने तत्काल कंबल और गमछे डालकर आग बुझाई गंभीर रूप से झुलसे मोरध्वज को पहले सीएचसी बहजोई में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर मेरठ और फिर दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।