सैलाना: सैलाना पुलिस को मिला नाइट विजन ड्रोन, रात में भी होगी पैनी निगरानी
Sailana, Ratlam | Sep 12, 2026 रतलाम के सैलाना पुलिस ने एसपी अमित कुमार के निर्देशन में चोरी और असामाजिक गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए हाईटेक नाइट विजन ड्रोन प्राप्त किया है। यह ड्रोन रात में भी तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर सकेगा, जिससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और सशक्त होगी। पुलिस टीम को ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग भी दी गई है।