नवाबगंज: भनौली नहर पुलिया के पास पुलिस टीम ने मुठभेड़ में 15 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा बुधवार की सुबह करीब 4 बजे भनौली नहर पुलिया के पास एक संदिग्ध आपराधिक व्यक्ति के होने की सूचना पर थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की कार्यवाही की गई। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर भागने लगा तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की गई।