हरिद्वार: BHEL वर्कर हॉस्टल के पास बिजली के तारों में लिपटा मिला 26 वर्षीय का शव, रानीपुर पुलिस ने लिया कब्जे में
BHEL वर्कर हॉस्टल के पास बिजली के तारों में 26 वर्षीय व्यक्ति का शव बिजली के तारों से लिपटा मिला है। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने विद्युत aसप्लाई बंद करने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक डेनियल मसीह विष्णु लोक कॉलोनी का रहने वाला है और 2 दिनों से लापता था। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया बिजली के करंट से व्यक्ति की मौत हुई है।