हरिद्वार: कांवड मेले की व्यवस्थाओं में बदलाव, प्रशासन ने बस अड्डे को किया ऋषिकुल मैदान में शिफ्ट
कांवड मेले में जल्द ही डाक कांवड़ की शुरुआत होने वाली ह। इसको देखते हुए प्रशासन ने हरिद्वार के मुख्य बस अड्डे को आज ऋषिकुल मैदान में शिफ्ट कर दिया। अब यही से यात्रियों को बस सुविधा मिलेगी। इसके अलावा मोतीचूर और चंडीघाट में भी दो अस्थाई बस अड्डे बनाए गए हैं। बदली हुई व्यवस्था के साथ 2 अगस्त तक बसों से यात्रा करने वाले लोगों को इन्ही अड्डो से बसें मिलेंगी।