हरिद्वार: कांवड मेले में बिना साइलेंसर वाले वाहनों पर कसा शिकंजा, हाईवे पर की 64 बाइक सीज, 34 का चालान और 3 युवक बाइक छोड़कर फरार
हरिद्वार पुलिस ने आज कांवड़ मेले में बिना साइलेंसर वाले वाहनों पर शिकंजा कसा दिया। हाईवे पर बड़ा चेकिंग अभियान चलाकर बिना साइलेंसर की 64 बाइक सीज की गई। 34 का चालान काटकर ₹31000 का जुर्माना वसूला गया। वहीं इस कार्रवाई को देखकर 3 युवक अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस की इस कार्रवाई से कांवड़ियों में हड़कंप मच गया और एसएसपी ने आगे भी कार्रवाई की बात कही।