हरिद्वार: जिले भर में कांवड़ मेले की 300 CCTV से शुरू हुई निगरानी, मेला नियंत्रण भवन में बनाया गया कंट्रोल रूम
कांवड़ मेले की सुरक्षा में अब 300 CCTV भी जुट गए हैं। जिले भर के तमाम क्षेत्रों को CCTV से लैस किया गया है। मेला नियंत्रण भवन में 300 CCTV के माध्यम से पूरे जिले भर में कांवड़ मेले पर नजर रखी जा रही है। SSP के आदेश पर 24×7 CCTV कंट्रोल रूम में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में हाई रेजुलेशन कैमरे लगाए गए हैं।