होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम कलेक्ट्रेट में मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा अधिकारियों को दिए निर्देश
गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय नर्मदापुरम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए। वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य सचिव ने विभिन्न एजेंडा बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की।