चाईबासा। शुक्रवार को दिन में चार बजे के दादा-दादी पार्क में आम आवाम झारखंड विकास मोर्चा पार्टी की पहली जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोल्हान प्रभारी बिरसा गागराई ने की।बैठक में संगठन को जिला स्तर पर मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा हुई।