फरीदपुर: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, गांव में सनसनी, पत्नी से विवाद के बाद तनाव में था युवक, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी
भूता थाना क्षेत्र के नवदिया गांव में रविवार सुबह 28 वर्षीय युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान शैलेंद्र सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक वह पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव से परेशान था। बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह