टोंक: आवां के सरपंच दिव्यांश भारद्वाज बने भाजयुमो के प्रदेश मंत्री
Tonk, Tonk | May 22, 2026 टोंक। जिले के आवां सरपंच दिव्यांश एम भारद्वाज को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया गया है। स्विट्जरलैंड से एमबीए करने के बाद राजनीति में आए दिव्यांश प्रदेश में सर्वाधिक मत प्रतिशत से सरपंच चुने गए थे। उन्हें सर्वश्रेष्ठ सरपंच का अवॉर्ड भी मिल चुका है।