ब्रह्मपुर: बलिया-रघुनाथपुर रेल लाइन के लिए ब्रह्मपुर विधायक ने भेजा प्रस्ताव, नई लाइन को बताया अधिक लाभकारी
उत्तर प्रदेश के बलिया और ब्रह्मपुर प्रखंड के रघुनाथपुर के बीच प्रस्तावित रेल लाइन परियोजना एक बार फिर सुर्खियों में है। सांसद सुधाकर सिंह पहले ही इस परियोजना का प्रस्ताव भेज चुके थे। इसके बाद डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह, बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्रा और अब ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ सिंह यादव ने भी इस योजना का प्रस्ताव केंद्रीय रेल मंत्री को भेज दिया है।