छतरपुर: जिला अस्पताल में चला साइबर जागरूकता अभियान, "सेफ क्लिक 2.0" के तहत पुलिस ने लोगों को किया जागरूक।
छतरपुर में "सेफ क्लिक 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के तहत छतरपुर जिला अस्पताल में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।छतरपुर एसपी रजत सकलेचा के निर्देशन में छतरपुर नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के नेतृत्व में चलाया गया।आमजन को सुरक्षित डिजिटल लेन-देन और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। यह जागरूकता अभियान आज 29 जून रात करीब 8:00 बजे हुआ।