रानीखेत: ताड़ीखेत क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बिजली, पानी और सड़क की समस्या पर चेतावनी दी
ताड़ीखेत विकासखंड में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य जैसी समस्याएं उठाईं गईं। ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें अधिकारियों की मौजूदगी में समाधान न होने पर आंदोलन की बात कही गई।