ताखा: ऊसराहार क्षेत्र के दौतलपुर गांव में छत के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी
Takha, Etawah | Aug 21, 2026 ऊसराहार क्षेत्र के सरसई नावर के दौलतपुर गांव में गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि मे चोरों ने सतीश कुमार के घर को निशाना बनाकर छत के रास्ते प्रवेश किया। चोर कमरे के कुंडी और अलमारी के ताले तोड़कर सोने की कंठी, चेन, झुमके-कुंडल, चार अंगूठियां, जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। शुक्रवार देरशाम 5:30 बजे सतीश के भाई सुनील ने चोरी की जानकारी दी।