बहराइच: नई बस्ती सलारगंज इलाके में घर में घुसकर चोरों ने लाखों रुपए का सामान किया चोरी
शहर के मोहल्ला नईबस्ती सलारगंज निवासी व्यक्ति अपने परिवार के लोगों को उमरा के लिए लखनऊ हवाई अड्डे पर गए थे। खाली मकान पाकर अज्ञात चोरों ने नकदी और जेवरात समेत लाखों की चोरी की। दरगाह थाना क्षेत्र के नईबस्ती सलारगंज निवासी जहीर अपनी मां और बहन समेत अन्य को उमरा के लिए लखनऊ छोड़ने के बाद घर पहुंचे तो घर में चोरी हो गई थी। पुलिस जांच में जुट गई है।