बहराइच: धोबिहा इलाके में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला किशोर का शव, पुलिस जांच में जुटी
रामगांव थाना के धोबिहा इलाके में संदिग्ध हालत में गांव राजन का शव गांव के बाहर स्थित बाग में रस्सी के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जाच में जुट गई है।