बहराइच: बहराइच कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी सेवा निवृत्त हुए, DM सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी विदाई
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विदाई समारोह में अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले प्रशासनिक अधिकारी वीरेन्द्र को भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए DM मोनिका रानी ने कहा कि अनुशासन में रहते हुए 37 वर्ष सम्मानजनक ढंग से शासकीय सेवा पूर्ण करने के उपरान्त सेवानिवृत्त होना एक बड़ी उपलब्धि है।