भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति, जयपुर एवं जिला प्रशासन उत्तर बस्तर कांकेर के संयुक्त सहयोग से कांकेर के मिनी स्टेडियम में निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया।
इस दौरान विधायक श्री आशाराम नेताम एवं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार की उपस्थिति में 61 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें 34 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल और 27 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर प्रदान की गई। साथ ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी झलकी। यह पहल उनके आवागमन को सुगम बनाने और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
#Kanker #DivyangjanSashaktikaran #जनसेवा #जिला_प्रशासन_कांकेर
Kanker, Chhattisgarh | Oct 19, 2026