भीलवाड़ा: 60 वर्ष पुराने सार्वजनिक मार्ग पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
जिले की ग्राम पंचायत लाछुड़ा से सूरजपुरा और भेरूखेड़ा को जोड़ने वाले 60 वर्ष पुराने सार्वजनिक आम रास्ते को अवैध रूप से बंद किए जाने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सूरजपुरा, लाछुड़ा, छाजवो का खेड़ा और ग्राम पंचायत केरिया के भेरूखेड़ा के ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सांसद और जिला कलेक्टर को अलग-अलग ज्ञापन सौंपा।