हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 29 सितंबर को मतदान के दौरान एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं और अधिकारियों व ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार कॉलेज परिसर और आसपास छात्रों को डराने-धमकाने, दबाव बनाने, विवाद उत्पन्न करने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी और जरूरत पड़ने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रवेश द्वार, बैरियर और संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग-फ्रिस्किंग के साथ मोबाइल टीमों की गश्त बढ़ाई गई है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी निगरानी रख रही है। अनावश्यक भीड़, जीरो जोन में वाहनों की आवाजाही, अफवाह या हुड़दंग को रोकने के लिए अधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि छात्रसंघ चुनाव की आड़ में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़, बाहरी तत्वों का हस्तक्षेप या हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#Haldwani #MBPGCollege #MBPG #StudentUnionElection #StudentElection #CollegeElection #Election2026 #ElectionDay #VotingDay #PoliceAlert #PoliceSecurity #NainitalPolice #HaldwaniPolice #SSPManjunath #ElectionSecurity #LawAndOrder #PoliceAction #CampusSecurity #StudentPolitics #CampusPolitics #LyngdohCommittee #HaldwaniNews #NainitalNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #NewsReel #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews