देहरादून: एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा- पहलगांव हमले के मद्देनजर सभी थानों को किया गया हाईअलर्ट
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पहलगांव हमले के मद्देनजर पुलिस की ओर से जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने बताया कि एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है। साथ ही पुलिस की ओर से बॉर्डर, रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।