देहरादून: नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने अमृतसर से अभियुक्त को किया गिरफ्तार, नाबालिग को सकुशल किया बरामद
देहरादून की नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त साहिल को अमृतसर, पंजाब से गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने आरोपी के पास से नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। मामला 8 अप्रैल 2025 को दर्ज हुआ था। वही पुलिस ने सर्विलांस और सूझबूझ से आरोपी का सुराग लगाया।