बीसलपुर: बहला-फुसलाकर युवती को भगा ले गया गांव का युवक, पिता की तहरीर पर बिलसंडा पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
बिलसंडा थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में क्षेत्र के गांव निवासी पीडित पिता ने बताया कि उसके गांव का ही अरविंद कुमार उसकी 19 वर्षीय पुत्री को 13 मई की रात 3:00 बजे बहला फुसलाकर भगा ले गया जब परिजन सुबह उठे तो उन्होंने देखा कि उनकी पुत्री बिस्तर पर नहीं है जिसके बाद उन्होंने अपनी पुत्री की तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।