बीसलपुर: सादिया गांव में तिराहे पर जेसीबी ने स्कॉर्पियो कार में मारी टक्कर गाड़ी पलटी चालक घायल ।
बीसलपुर नगर के मोहल्ला बाजार कटरा निवासी अंकित मिश्रा पुत्र लोकेश मिश्रा बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भासुडा गांव से वापस बीसलपुर आ रहा था वह जैसे ही सादियां गांव के तिराहे पर पहुंचा वैसे ही विपरीत दिशा से आ रहे जेसीबी के चालक ने स्कॉर्पियो कार में जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार रोड पर पलट गई कार चालक नीचे दबकर घायल हो गया घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।