बीसलपुर: मामा के घर जाने के लिए निकली युवती को नारायनपुर गांव के पास बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज
बरखेड़ा थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि 13 मई की सुबह 10:30 बजे घर से मामा के घर पर बीसलपुर जाने की बात कह कर उसकी पुत्री अकेली निकली थी। जैसे ही वह गांव नारायनपुर के पास पहुंची तभी बीसलपुर चीनी मिल निवासी पवन कुमार उसको बहला फुसलाकर भगा ले गया बरखेड़ा पुलिस ने शरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।