बीसलपुर: ग्रामीण की मदद से बगैर बताए घर से निकली किशोरी हुई लापता पिता की तहरीर पर बिलसंडा पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
बिलसंडा थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि 10 मई की शाम 6:00 बजे उसकी 16 वर्षीय पुत्री बगैर बताए गांव निवासी राजू के उकसाने पर चली गई। इसके बाद उसकी काफी जगह तलाश की गई लेकिन पीड़ित की पुत्री की कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परेशान पीड़ित पिता ने बिलसंडा थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया है ।