बीसलपुर: भाड़रिया मोड़ पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चुटकुना निवासी जितेंद्र अपनी बाइक द्वारा बीसलपुर से अपना काम निपटा कर देर रात्रि अपने गांव वापस जा रहा था वह जैसे ही बीसलपुर बरेली रोड पर स्थित भाड़रिया मोड पुल के पास पहुंचा वैसे ही किसी अज्ञात वाहन से उसकी बाइक टकरा गई जिससे बाइक सवार युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया