सलेमपुर: देवरिया कोतवाली रोड पर बासफोर समुदाय के दो गुटों में हुई मारपीट, तीन लोग हुए घायल
देवरिया जनपद के कोतवाली रोड पर उस समय अफरा तफ़री का माहौल हो गया। जब बासफोर समुदाय के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुट लाठी डंडे से एक दूसरे को मारने पीटने लगे जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।