चित्तौड़गढ़ जिले में सोमवार तड़के खंड बारिश देखने को मिली। जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज झमाझम बारिश हुई, जबकि कई स्थानों पर बारिश नहीं होने से मौसम शुष्क बना रहा। बारिश के बाद जिन इलाकों में पानी बरसा, वहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत महसूस हुई। मौसम विभाग ने आगामी 10 जुलाई तक सक्रिय मानसून रहेगा।