मधेपुरा: बीएन मंडल विश्वविद्यालय में पीजी थर्ड सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि स्थगित, परीक्षा नियंत्रक ने दी जानकारी
बीएन मंडल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने पीजी थर्ड सेमेस्टर दिसंबर 2024 के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि स्थगित कर दी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. शंकर कुमार मिश्रा ने बताया कि पीजी थर्ड सेमेस्टर दिसम्बर-2024 के लिए परीक्षा फार्म 27 सितंबर से भरने की तिथि निर्धारित की गई थी, जिसे अपरिहार्य कारणवश स्थगित कर दी गई है।