रेवदर: रेवदर के मंडार पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ की कार्रवाई, कार से 29 कार्टून शराब की बरामदगी
Reodar, Sirohi | Apr 1, 2026 रेवदर के मंडार थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्करी नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। गश्त के दौरान सोरडा क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक लग्जरी वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।पुलिस के अनुसार, गुजरात नंबर की फॉर्चुनर गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से 29 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की