मुज़फ्फरनगर: साध्वी प्राची ने मदनी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा- मदरसे बंद करो, आतंकवाद खुद खत्म होगा
साध्वी प्राची ने मौलाना अरशद मदनी के बयान पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने चुनौती दी कि 56 मुस्लिम देशों में एक भी हिंदू प्रधानमंत्री या वाइस चांसलर बताएं। साध्वी ने आरोप लगाया कि मदनी आजम खान और इकबाल जैसे लोगों पर चुप रहते हैं। अल-फलाह यूनिवर्सिटी और आतंकवाद के मामलों पर जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि दुनिया से आतंकवाद खत्म करना है तो मदरसे बंद करने होंगे।