नौगांव: रक्षाबंधन पर एनपीवी केयर फाउंडेशन की अनूठी पहल, धर्मपुर कंजरपुरा में 70 महिलाओं से राखी बंधवाई, सैनिटरी पैड दिए
नौगांव। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नौगांव के ग्राम धर्मपुर कंजरपुरा में एनपीवी केयर फाउंडेशन ने सामाजिक सरोकार से जुड़ी अनूठी पहल की। फाउंडेशन के सदस्यों ने गांव की महिलाओं से राखी बंधवाई और रक्षाबंधन के उपहार के रूप में उन्हें सैनिटरी पैड एवं लिफाफे वितरित किए। इस पहल के तहत करीब 70 महिलाओं को सैनिटरी पैड बांटे गए। कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के एडिशनल सेक्र