निघासन: नगर पंचायत निघासन में सफाई को लेकर मचा संग्राम, आमरण अनशन पर बैठे संविदाकर्मी की बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल किया गया रेफर
लखीमपुर खीरी जिले के नगर पंचायत निघासन में सफाई व्यवस्था को लेकर विवाद गहरा गया है। नगर में फैली गंदगी, सड़क किनारे पड़े कूड़े के ढेर और सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर निघासन ब्लॉक में तैनात संविदाकर्मी आशीष कनौजिया मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय गेट पर आमरण अनशन पर बैठ गए। बताया जा रहा है कि सात दिन पहले ज्ञापन देने के बावजूद हालात नहीं सुधरे थे।