बिलासपुर: प्रहार अभियान में तखतपुर पुलिस ने अवैध शराब जब्त कर बेलसरी निवासी मनीष रजक को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया
मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी, प्रहार अभियान में अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार, तखतपुर पुलिस ने प्रहार अभियान के तहत बेलसरी निवासी मनीष रजक (23) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 39 नग देशी प्लेन शराब, कुल 7.020 लीटर मदिरा जब्त की। शराब की कीमत 3120 रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया।