*बस्ती: 'मीट एंड ग्रीट' अभियान के तहत रोडवेज और स्लीपर बसों की सघन चेकिंग, यातायात पुलिस ने दिया सख्त निर्देश*
*बस्ती, 26 सितंबर 2026*
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में बस्ती पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'मीट एंड ग्रीट' अभियान के तहत आज यातायात पुलिस ने हाईवे पर बड़ा चेकिंग अभियान चलाया।
अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात कुलदीप यादव के नेतृत्व में *प्रभारी यातायात कुलदीप त्रिपाठी* मय पुलिस टीम ने रोडवेज एवं प्राइवेट स्लीपर बसों की सघन चेकिंग की।
चेकिंग के दौरान बसों के फिटनेस, परमिट, ओवरलोडिंग, अनधिकृत संचालन, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने तथा चालकों के वेरिफिकेशन की जांच की गई। इस दौरान *प्रभारी यातायात कुलदीप त्रिपाठी* ने बस चालकों और ऑपरेटरों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, ओवरलोडिंग न करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों और चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 26, 2026