*बस्ती में सेवा संकल्प अभियान के तहत तीन दिवसीय आँगन मिलन सेवा का शुभारंभ*
*जनपद बस्ती, 25 सितम्बर 2026,
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद बस्ती के समस्त आँगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जानकारी देते हुए नोडल जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि यह आयोजन अगले दो दिनों तक भी संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है, साथ ही पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ देने की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं लाभार्थियों का सम्मान किया गया। प्रमाण पत्र वितरण, बच्चों को उपहार सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 26, 2026