सिंगरौली: देवरी गांव में सूने घर में चोरी, गहने, कपड़े और राशन चोरी, पीड़ित ने खुटार चौकी में शिकायत दर्ज कराई
ग्राम देवरी में पंकज दुबे पिता शीतल प्रसाद दुबे सुबह अपने ससुराल में शादी विवाह का कार्यक्रम में गये थे। इस दौरान घर में ताला बंद था। जब शाम चार बजे वह वापस आये तो देखे कि उनके घर में रखे जेवर, कपड़े तथा राशन की कई बोरियां गायब था और अन्दर का समान पूरा बिखरा हुआ था तथा संदुख का ताला टुटा हुआ था। फिलहाल खुटार पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।